Showing posts with label 029 Prajatantra hatya ki dastavej. Show all posts
Showing posts with label 029 Prajatantra hatya ki dastavej. Show all posts

Thursday, September 30, 2010

"परिवारतारू प्रजानन"

      परिवारतारू होता है प्रजानन। डॉक्टर की बीबी डॉक्टरनी, मास्टर की बीबी मास्टरीन, वकील की बीबी वकीलन, गौटिया की बीबी गौटियन होती है। चाहे वह ठेठ अनपढ़ ही क्यों न हो पर बिना योग्यता डॉक्टर का बेटा डॉक्टर, मास्टर का बेटा मास्टर, वकील का बेटा वकील, गौटिया का बेटा गौटिया नहीं होता है| पर नेता का बेटे का बेटा भी प्रायः नेता होता है। 
     सच्चा नेता परिवारतारू होता है। प्रजानन दशानन से घातक है। दशानन का कोई बेटा दशानन नहीं था, कोई वंज भी दशानन नहीं था। प्रजातन्त्र में मध्यप्रदे के प्रजानन का ज्वलन्त उदाहरण है। हरियाणा राजस्थान बिहार आदि केन्द्र में भी पलड़ा प्रजानन के प्रजानन का ही भारी रहा है। धृतराष्ट्र से कहावत प्रसिद्ध है- अन्धे के अन्धे ही होते हैं  
     प्रजातन्त्र में प्रजानन प्रायः परिवारतारू होता है। शादीशुदा तो शादीशुदा कुंवारे पर भी प्रजानन के प्रजानन नियम लागू होता है।