Monday, September 20, 2010

"प्रजानन कि सुरक्षा"

"वाय्" अंग्रेजी का पच्चीसवां अक्षर है। "जेड" छब्बीसवां अक्षर है। ‘ए’ ‘बी’ ‘सी’ आदि तो भिखमंगे, भिखारी, बाइयां, रिक्शेवाले, श्रमिकादि श्रेणियां हैं जिन्हें गलि का कुत्ता भोंक सुरक्षा या ‘ए’ सुरक्षा प्राप्त है। प्रजानन वह है जिसे छब्बीसवीं सुरक्षा ‘जेड’ सुरक्षा प्राप्त है। यह ढाई करोड़ी है। प्रजानन, प्रति प्रजानन (विपक्षी नेता), ‘भ’ प्रजानन (भविष्य प्रजानन, प्रजानन वंश), भू प्रजानन (भूत प्रजानन), जेड सुरक्षा, चमचम घेरा इज्जती घेरा जीते हैं और सोचते हैं अंग्रजी में सत्ताइसवां अक्षर क्यों नहीं होता?

No comments:

Post a Comment